
सत्यबन्धु भारत
मल्लावां,हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव ईश्वरपुर साइ निवासी रिंकू पुत्र गोकर्ण उम्र 30 वर्ष बुधवार की शाम गांव के निकट खेत पर मूंगफली में बने बिल को बंद करते समय जहरीले सांप ने काट लिया।
हालत गंभीर होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां ले गए जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से युवक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में रिंकू की मौत हो गई। घटना से परिजनों
में कोहराम मच गया बहीं बताया जाता है कि मृतक के एक पुत्री है। सर्पदंश से युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
