लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मॉकड्रिल का पूर्वाभ्यास कराकर तैयारी परखी



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। बिछिया सीएचसी के पीकू वार्ड यूनिट में शुक्रवार दोपहर दूसरी बार संयुक्त सचिव स्वास्थ्य व अस्पताल प्रभारी की मौजूदगी में मॉकड्रिल का पूर्वाभ्यास कराकर तैयारी परखी। बिछिया सीएचसी में बने 11 बेड पीकू वार्ड में संयुक्त सचिव स्वास्थ्य डॉ अखिलेश धवन व पी डियाट्रिक चिकित्सक डॉ मुशीर अहमद सहित अस्पताल कर्मियों का 16 सदस्यीय स्टॉफ में पीपीईकिट पहनकर मॉकड्रिल का दोबारा पूर्वाभ्यास कराया। जिसमें बिछिया गाँव के एक 11 वर्षीय बच्चे को एम्बुलेंस से सीएचसी के पीकू वार्ड में भर्ती कराया गया। उसे ऑक्सीजन कन्संट्रेटर व अन्य दवाओं के साथ उपचार करना शुरू किया। इस दौरान डॉ  आरती गौतम व अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।