विद्युत आपूर्ति शुरू होने से उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी

सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा
कछौना,हरदोई। नगर पंचायत कछौना पतसेनी के महल्ला कछौना चौराहा पश्चिमी इस्लामनगर में चार दिनों से ट्रांसफार्मर खराब था। इस समस्या को सत्यबन्धु भारत समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। उच्च अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिससे वुधवार को ट्रांसफार्मर
बदलवा दिया गया है। उपभोक्ताओं की समस्या अब दूर हो गई है। मोहल्ले में व्याप्त पेयजल व आपूर्ति की समस्या दूर हो गई। उक्त समस्या को लेकर अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया उनकी कई दिनों से तबियत खराब चल रही हैं। जिसके कारण ट्रांसफार्मर बदलवाने में देरी हुई है।
