लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही से शराब माफिया पस्त



सत्यबन्धु भारतसीवी आजाद

हरदोई। हरदोई जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर की अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध शराब माफियाओ की बुनियाद हिल गयी है जिससे न सिर्फ शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है बल्कि शराब माफिया लगातार जनपद से बाहर का रास्ता अपना रहे हैं, और हरदोई आबकारी टीम लगातार कुटीर उद्योग बन चुकी अवैध कच्ची शराब के धंधे की जड़ें काटने में लगा है, इसी क्रम में आज आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक राम अवध सरोज ने आबकारी व पुलिस टीम के साथ अभियान में थाना बघौली के ग्राम मुनेंद्र पुरवा, एनुवा, रघुनाथपुर व महरी में दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 60 लीटर कच्ची शराब व लगभग 350 किलो लहन बरामद हुई शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, जिसमे दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि शराब तश्करी की आशंका में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा हरदोई-लखनऊ रोड पर वाहनों कक चेकिंग की जा रही है।