
सत्यबन्धु भारत
पाली,हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी निवासी फूलमती (50) के मकान से लगभग 200 मीटर दूर घेर बना हुआ है। यहीं आटा-चक्की लगी है। शनिवार की सुबह फूलमती झाड़ू लगाने के बाद चक्की में गेहूं पीस रही थीं।
इसी दौरान अचानक चक्की के सॉफ्ट में महिला फंस गई। हादसे में फूलमती का सिर और धड़ अलग हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। खून का फव्वार देखकर लोगों के होश उड़ गए।
बहीं हादसे में हुई महिला की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया।
