
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरदोई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 में जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को हरदोई के मोहताज खाना तथा अपना घर सोसायटी में निराश्रितों तथा निर्धन लोगों को
खाद्य सामग्री तथा फल वितरण किया गया। भाजपा जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत ने कहा के प्रधानमंत्री जी का पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित है, उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद से गरीबों असहायों उपेक्षितों वंचितों पिछड़ों दलितों के उत्थान के लिए अनेकानेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसलिए आज उनके जन्मदिवस पर हम अपने निराश्रित तथा असहाय जनों को खाद्य सामिग्री वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल राजपूत ने
सभी को फल वितरित किए।
बहीं शाहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नगर मंत्री अंकित गुप्ता,महामंत्री राजीव राठौर जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ओम अग्निहोत्री नगर मंत्री अमित राठौर,नगर मंत्री अंकित गुप्ता,कमल सिंह,सुभाष सिंह ने मरीजों को फल वितरित किए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री सत्येन्द्र राजपूत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के अध्यक्ष अनिल राजपूत भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री छविराम कुशवाहा भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री सत्य किशोर राजपूत भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला मीडिया प्रभारी दिलीप राजपूत प्रत्यूष गुप्ता
हरिनाम सिंह सत्यराम सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
