लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार अवैध असलहा के साथ युवक का वीडियो हुआ था वायरल



सत्यबन्धु भारत

पाली,हरदोई। पाली थाना पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है, और गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है
पाली थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला द्वारा बताया गया कि उपनिरीक्षक अजीम खान द्वारा हमराही सिपाहियों के साथ शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र सेवाराम को एक  देशी 312 बोर के तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने युवक के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है, साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के विरुद्ध पाली थाने में गाली गलौज और धमकी देने का एक मामला पहले से ही दर्ज है। बता दे कि युवक का अवैध असलहा के साथ लड़ाई झगडे का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया।