
सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया के गांव बदलीखेड़ा में मिनी पेयजल योजना के तहत लगे चार फ्लोराइड सोलर प्लांट चार वर्ष से बन्द पड़े है। जबकि ग्रामीणों ने जलनिगम विभाग को कई बार इसकी लिखित शिकायत की है।
ब्लॉक के गांव बदलीखेड़ा में मिनी पेयजल योजना के तहत वर्ष 2015 में फ्लोराइड सोलर प्लांट लाखों की लागत से पाँच हजार लीटर क्षमता के चार प्लांट लगाए गए थे। लगने के एक वर्ष बाद यांत्रिक खराबी के चलते प्लांट ने
पानी देना बंद कर दिया। जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पानी नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों हरि शंकर , अरविंद, राजेन्द्र,अनिल, सुभाष, जगमोहन व जयचंद्र ने बताया जलनिगम विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद भी आज तक मरम्मत नही हो सकी।
