
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई अलका पाण्डेय द्वारा जानकारी दी गयी कि आज मा उच्च न्यायालय इलाहबाद के दिशा निर्देश में व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा
प्राधिकरण हरदोई सुरेंद्र सिंह-प्रथम के आदेश पर जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। पीठासीन अधिकारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, हरदोई अंशुमाली पांडे द्वारा 02 आपराधिक मुकदमे (धारा 3/25 आयुध अधिनियम)
का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर जेलर संजय कुमार सिंह, डिप्टी जेलर अजय कुलवन्त आदि मौजूद रहे।
