
सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा
सण्डीला, हरदोई। क्षेत्र के ग्राम सुंदरपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार
को कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक कक्षाओ में पठन पाठन का कार्य शुरू किया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय आने वाले बच्चों को मास्क सैनिटाइजर टॉफी चॉकलेट आदि देकर बच्चो का स्वागत किया गया। प्राथमिक कक्षा 1 से 5 तक 182 के सापेक्ष 84 बच्चे उपस्थित हुये वही कक्षा
6 से 8 में 155 के सापेक्ष 92 बच्चे उपस्थित हुये इस दौरान एमडीएम में स्कूल में मौजूद बच्चो को दूध व तहरी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विघालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
