लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

हरदोई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

 नरेश अग्रवाल अगर कह दें कि भाजपा में अपमान हुआ है तो वापस ले लेंगे,सपा ने हमेशा सम्मान देने का काम किया-अखिलेश यादव



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। जिले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि कल्याण सिंह की मौत को राजनीतिक मुद्दा न बनाएं। दरअसल, कल्याण सिंह की तेरहवीं में जाने को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हरदोई आने का कार्यक्रम पहले से तय था, इसलिए वहां नहीं जा पाए। बहीं हरदोई पहुंचे अखिलेश ने बड़ा बयान देते हुए जिले की राजनीति में हलचल मचा दी उन्होंने कहा कि अगर नरेश अग्रवाल अगर कह दें कि भाजपा में अपमान हुआ है तो वापस ले लेंगे,सपा ने हमेशा सम्मान देने का काम किया

उन्होंने कहा कि सपा सभी का सम्मान करती है। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप के पिता सियाराम कश्यप की तेरहवीं में शामिल होने ग्राम मझरेता पहुंचे अखिलेश यादव ने बेरोजगारी से लेकर कंपनियों और संस्थानों को बेचे जाने तक प्रदेश सरकार पर तीखे वार किए।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को कंपनी बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल हुई है। जनता के मन में परिवर्तन है और भविष्य में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनेगी। अखिलेश ने कहा कि भाजपा साजिश करने वाली और झूठ बोलने वाली पार्टी है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में रोजगार दिलाने के नाम पर बड़े बड़े आयोजन हुए। रोजगार के नाम पर बेरोजगारों का शोषण किया जा रहा है। संस्थाएं बेची जा रही हैं। भाजपा सरकार ने एक ईस्ट इंडिया कंपनी की याद दिला दी। भाजपा के लोग सरकार को कंपनी बना रहे हैं। राजनीतिक ताकत कंपनियों के हाथों में दी जा रही है। बहीं उन्होंने कहा कि जनता ने 2022 में भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।