
सत्यबन्धु भारत
संडीला,हरदोई। एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत संडीला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक की तलाशी लेकर पूछताछ की
तो उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन कंजर पुत्र श्रीराम निवासी ओमपुरी नानकगंज बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया। वही प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
