लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

लापरवाही-सीएचसी गेट पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से गाय की मौत



सत्यबन्धु भारत

टड़ियावां,हरदोई। शनिवार को टड़ियावां सी एच सी गेट पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। ज्ञात हो कि टड़ियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट पर  लम्बे समय से खुले में रखे ट्रांसफार्मर से इससे पूर्व भी हादसे हो चुके हैं।जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा सम्बन्धित जिम्मेदारों को अवगत कराते हुए ट्रांसफार्मर के चारों तरफ जाली लगवाने की अपील की गई।किन्तु विद्युत उपकेन्द्र इटौली द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।अगस्त में महामहिम राज्यपाल के क्षेत्र आगमन पर विभाग द्वारा जाली लगवाई गई।किन्तु उसके बाद जाली गायब हो गई।परिणाम स्वरूप शनिवार को एक गाय की तार में आ रहे करन्ट की चपेट में आकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा विद्युत कर्मियों को अवगत कराया गया।