लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



सत्यबन्धु भारत अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक 30 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताते चलें ग्राम बाघाडाड़ा निवासी रघुवीर (30) पुत्र रतनलाल ने गांव के बाहर जामुन के पेड़ में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को आनन-फानन में फंदे से उतारकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बिना पुलिस के सूचना दिए अंतिम संस्कार करना संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा करती है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक अविवाहित था। मृतक ने अपने हिस्से की भूमि व घर अपने भाई को लगभग 5 महीने पूर्व बैनामा करवा दिया था।