
सत्यबन्धु भारत
अतरौली,हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में सड़क पर बंधे मवेशी को हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। वही पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा
पंजीकृत कर दोनों पक्षों का मेडिकल कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव ने बताया कि अतरौली कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर गांव में सतवीर और राजू के बीच पशु को हटाने को लेकर हुई मारपीट में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जिसमें एक तरफ से 11 लोगों के खिलाफ व दूसरी तरफ से 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। जिन्हें मेडिकल
परीक्षण के लिए भेजा गया है। साथ ही गांव में सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। वहीं विवेचना के आधार पर अग्रिम विविध कार्रवाई की जाएगी।
