
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शेखापुर गांव में बुधवार को पारिवारिक कलह के कारण रियाज (27) पुत्र कमरुद्दीन निवासी शेखापुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में
कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखापुर निवासी रियाज पुत्र कमरुद्दीन ने गांव के बाहर एक बाग में आम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि रियाज का काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी का चाल-चलन ठीक न होने के कारण परेशान होकर युवक ने बुधवार की दोपहर में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की
जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के मामू ने बताया कि कल रियाज ने फोन के जरिए अपनी मामी को बताया कि उसकी पत्नी और साला उसको मारना चाहता है इसलिए बो अपनी जिंदगी से
परेशान है और कल अपनी जिंदगी खत्म कर लेगा लेकिन उसकी मामी ने इस बात पर गौर नही किया। जिसका खामियाजा बुधबार को भुगतना पड़ा।
