लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खुली बैठक में कोटे की दुकान का चुनाव सम्पन्न



सत्यबन्धु भारत जावेद

टोडरपुर, हरदोई। शुक्रवार को टोडरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत पीलामहुआ में खुली बैठक में उचित दर बिक्रेता दुकान का चुनाव सम्पन्न हुआ। अधिकारियों की उपस्थिति में बालाजी समूह,शिवशक्ति समूह और जयभोले समूह ने अपना नामांकन दाखिल किया था।  बालाजी समूह की अध्यक्ष राखी सिंह पत्नी अनिल सिंह को सबसे अधिक वोट मिले। प्रशासन ने राखी सिंह को उचित दर दुकान संचालक नियुक्त किया चुनाव में ब्लॉक टोडरपुर के सहायक वि०अधिकारी बृजेष कुमार मिश्र, ग्राम वि०अधिकारी कु०दिव्या सिंह गौर,ग्राम वि०अधिकारी देशराज गौर,थाना हरियावां से एसआई गंगा तिवारी,वकील सिंह, बलराम तिवारी, और अजीत सिंह मौजूद रहे।