लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग की तल्ख हुंकार,शराब माफियाओं में हाहाकार

http://


सत्यबन्धु भारत सन्दीप कुमार

हरदोई। जनपद हरदोई में जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर की अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ की जा रही अनवरत कार्यवाही रूपी तल्ख हुंकार से अवैध शराब माफियाओं में समस्त हरदोई जनपद में हाहाकार मचा हुआ है, जिला आबकारी अधिकारी के शराब माफियाओं विरुद्ध कड़े तेवर से न सिर्फ शराब माफियाओं की कमर टूटी है बल्कि वह यह अवैध व्यवसाय छोड़कर अन्य वैध व्यवसाय करने पर मजबूर हो गए हैं, इसी क्रम में जिलाआबकारी के आदेशानुसार मंगलवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज द्वारा थाना मझिला के ग्राम बरी के जंगल ग्राम पारा, ग्राम महमूदपुर परसई, ग्राम रामपुर परसई में आबकारी व पुलिस टीम के साथ दबिश की कार्रवाई की गई,जिसमे 30 लीटर अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर, बरामद करीब 150 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट कराकर दो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही लम्बे समय से राजनीतिक संरक्षण में पनप रहे थाना अतरौली के ग्राम बकवा निवासी शातिर शराब माफिया बृजेश पुत्र बैजनाथ व लम्बे समय से कुटीर उद्योग की तरह अवैधानिक रूप से अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वाली महिला शांति पत्नी मोलहे ग्राम परवन खेडा को
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 गिरीश कुमार द्वारा 10-10लीटर अवैध मिलावटी शराब, 500-500 ग्राम यूरिया व एक-एक भट्टी के साथ गिरफ्तार कर, दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 60(2) व आईपीसी 272 में सम्बन्धित थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया, इसी अभियान के क्रम में एसडीएम शाहाबाद व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 द्वारा देशी/विदेशी शराब व बीयर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे स्टाक का मिलान व क्यूआर कोड/ बारकोड को स्कैन किया गया, आबकारी निरीक्षक द्वारा बताया गया कि स्टाक में किसी तरह की गड़बड़ी नही पाई गई है तथा विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालन हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया है। आबकारी विभाग के अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कड़े तेवर से इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित /बंद पड़ी फैक्ट्रियों के निरीक्षण में भी, किसी भी फैक्ट्री से किसी भी प्रकार की अवैध शराब बरामद नहीं हुई, जिसका औचक निरीक्षण आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार द्वारा बारीकी से किया गया, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 द्वारा भी देशी/ विदेशी शराब व बियर दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया लेकिन सभी दुकानें आल राइट पोजिशन में मिलीं। जिलाआबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि अन्य दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है, रात में भी रोड व ढाबा चेकिंग की जाएगी, जो लगातार जारी रहेगी, जनपद में किसी भी तरह से अवैध या मिलावटी शराब की बिक्री, तश्करी या शराब से सम्बंधित अवैध कारोबार नही होने दिया जाएगा, इस तरह की कोई भी सूचना मिलते ही कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।