लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट कर महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

पुलिस को दी तहरीर पर कार्यवाही से असन्तुष्ट पीड़िता ने उठाया यह कदम



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

माधौगंज,हरदोई। माधौगंज कस्बे के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने फेसबुक पर मार्मिक पोस्ट करने के बाद जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला ने फ़ेसबुक यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया कि उसके साथ न्याय किया जाए। पोस्ट के बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना माधौगंज के मोहल्ला आजादनगर निवासी रोली गुप्ता ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फांसी लगाने से पहले उसने मकान के सामने रहने वाले मोहल्ले के ही लवी त्रिवेदी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा आरोपी के बिरुद्ध पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी थी पर महिला पुलिस की कार्यवाही से सन्तुष्ट नही थी।

महिला का आरोप है कि 4 सितंबर को लवी त्रिवेदी उक्त महिला के घर में घुस गया था और अश्लीलता करते हुए मोबाइल उठा ले गया था। आरोपी लवी त्रिवेदी के पिता और मां पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने 4 सितंबर की रात पीड़िता की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन पीड़िता इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं थी। जिसके चलते महिला ने उसके साथ न्याय किया जाए मार्मिक पोस्ट करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

प्रभारी निरीक्षक माधौगंज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। एवं प्रकरण से संबंधित मुख्य आरोपी लवी त्रिवेदी को हिरासत लिया गया है। 

एसपी अजय कुमार ने बताया कि मृतका ने पुलिस पर जो आरोप लगाए  है उसको लेकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी को जांच हेतु नियुक्त किया गया है। 24 घण्टे में जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी  पुलिसकर्मी या आरोपी पाया जाएगा उसके बिरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।