लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

सीएचसी डॉक्टर पर पीड़ित ने लगाया गलत मेडिकल करने का आरोप

 रेफर करने के बाद घायल को पुनः बुला कर किया मेडिकल,लगाई गलत रिपोर्ट  पीड़ित ने रिमेडिकल कराने के लिए की जिलाधिकारी से फरियाद





सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

टड़ियावां,हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक पीड़ित ने सीएचसी टड़ियावां के एक चिकित्सक पर पैसे लेकर गलत मेडिकल करने व दूसरे पक्ष का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से दोनों पक्षों का पुनः मेडिकल करवाने एवं संबंधित डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही करने की फरियाद की है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गॉव लाला पुरवा मजरा नरायनपुर गरन्ट निवासी बिपिन कुमार पुत्र राम औतार का 31 अगस्त बुधवार को यूके लिप्ट्स के पेड़ में तार बाधने को लेकर गॉव निवासी रामप्रकाश पुत्र छोटे लाल से विवाद हो गया था।पीड़ित के अनुसार बांके के प्रहार से उसके सिर में गम्भीर चोटे आई परिजन घायल अवस्था में घायल को लेकर थाने पहुंचे।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल हेतु सी एच सी टड़ियावां भेजा। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर महेंद्र मित्रा द्वारा गम्भीर चोट होने के कारण घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।पीड़ित का आरोप है जब वह 108 एम्बुलेंस से हरदोई जा रहा था। तभी उक्त डॉक्टर द्वारा विपक्षी से साठ गांठ कर एम्बुलेंस को वापस बुला लिया गया।तत्पश्चात मेडिकल किया गया जिसमें गम्भीर घाव होने के बावजूद डॉक्टर द्वारा बाके की चोट नही दिखाई गई।
आरोप है कि उक्त डॉक्टर द्वारा विपक्षी से पैसा लेकर पीडित की गलत डाक्टरी करने वहीं विपक्षी की पत्नी गोतिमा की पुरानी चोट जो उक्त घटना से पूर्व की है उसे एक्सरे हेतु रेफर कर दिया ।
डॉक्टर द्वारा गलत मेडिकल करना विपक्षी को लाभ पहुचाना विधि विरुद्ध है।पीड़ित के साथ अन्याय है।पीड़ित ने जिलाधिकारी हरदोई को शिकायती पत्र देते हुए मेडिकल बोर्ड गठित कर पीडित का पुनः मेडिकल करवाने व विपक्षी की गलत रिपोर्ट को सही कराये जाने की फरियाद की है।