भाजपा किसान महासम्मेलन का भव्य आयोजन मुख्यमंत्री ने किसानों को तोहफा स्वरूप भुगतान दरे बढ़ाई।
लखनऊ भारतियजनतापार्टी किसान मोर्चा उत्तरप्रदेश की तरफ से महाकिसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ तथा सुरेश राणा , राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा,राजकुमार चाहर, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंन्त्र देव सिंह, किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के कामेश्वर सिंह, सुधीर सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रमोद सिंह, आदि उपस्थित रहे।।
किसानों की समस्याओं उनकी दिक्कतों के त्वरित निस्तारण करते हुए किसानों की समस्याओं को सुलझाने की भी बात की गयी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया गया अब किसानों को गन्ना 325 की जगह 350 रु प्रति कुंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।और वहीँ पर सामान्य गन्ने का भुगतान 315 के बजाए 340 रु कुंटल के हिसाब से किया जाएगा।
किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने किसानों को ऐसा ऐतिहासिक तोहफा देने के लिए,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल से धन्यवाद ,आभार भी व्यक्त किया।

