
सत्यबन्धु भारत
बघौली,हरदोई। बघौली चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है। बघौली चौकी प्रभारी
संजय सिंह ने बताया है कि गश्त के दौरान आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसकी हरकत को देखकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को एक अभियुक्त नारेश
पुत्र जिया लाल निवासी रावण पुरवा थाना बघौली जनपद हरदोई को एक अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस के संबंध में अपराध संख्या 437/21 धारा 325 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
