लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी विभाग का लगातार चल रहा हंटर,शराब माफिया कर रहे सरेंडर



सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद

हरदोई। जी हाँ सही पढ़ा आपने जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के आदेश पर आबकारी विभाग का अवैध शराब माफियाओं पर चल रहा हंटर थमने का नाम नही ले रहा है, जिससे न केवल अवैध शराब के कारोबार में भारी कमी आई है बल्कि अवैध शराब माफिया अपने इस अवैध व्यवसाय को छोड़ देने यानी सरेंडर (आत्मसमर्पण) करने को मजबूर हो गए हैं, हरदोई के इतिहास में  ऐसी दहशत व अफरा तफरी शराब माफियाओं में पहली मर्तबा देखने को मिल रही है, आपको बताते चलें कि जिला आबकारी अधिकारी के कड़े तेवरों का ही नतीजा है कि थाना साण्डी का आदमपुर गांव जो राजनैतिक संरक्षण के चलते अवैध कच्ची शराब माफियाओं का गढ़ माना जाता रहा है, आज वहा पर भी आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह (क्षेत्र-5) द्वारा आकस्मिक दबिश के बावजूद किसी भी तरह की अवैध बरामदगी नही हुई, जहाँ पर ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि किसी भी तरह की अवैध शराब से सम्बंधित गतिविधि होने पर तत्काल सूचित करें। इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक राम अवध सरोज (क्षेत्र-1) द्वारा देशी व विदेशी मदिरा एवं बीयर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमे स्टाक का मिलान व क्यूआर कोड/ बारकोड को स्कैन किया गया, जिसमे किसी तरह की कोई कमी नही पाई गई, इसी के साथ शराब सेल्समैन को पूर्ण वैधानिक तरीके से दुकान चलाने की कड़ी हिदायत दी गयी। तो वही आबकारी निरीक्षक   गिरीश कुमार (क्षेत्र-3) द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित व बंद पड़ी फैक्ट्रियों के निरीक्षण में भी किसी तरह की कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई। इसी अभियान के क्रम में आबकारी  निरीक्षक अमित कुमार (क्षेत्र-4) द्वारा थाना सांडी के मोहल्ला कंजरपुरवा व सैतियापुर गांव में आबकारी व पुलिस टीम के साथ दबिश दी गयी, जिसमें 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व 120 किलो लहन बरामद हुआ, जिसमे सम्बंधित थाने में  3 मुकदमे दर्ज कराए गए, इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह (क्षेत्र-5) द्वारा थाना पचदेवरा के ग्राम अनंगपुर, आमतारा व अमतरिया में आबकारी व पुलिस टीम के साथ दबिश दी गयी, जिसमें 25 लीटर अवैध कच्ची शराब व 100 किलो लहन बरामद हुआ, जिसमे दो अभियुक्तों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा गया। *जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि यह अभियान अवैध कच्ची शराब के अवैध धंधे को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के बाद ही थमेगा व समय समय पर ऐसे अभियान चलाये जाते रहेंगे, उन्होंने यह भी बताया कि शराब तस्करी रोकने को उन्नाव -हरदोई  मार्ग पर रोड चेकिंग व ढाबा चेकिंग  की जा रही है।