लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

बाग में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव



सत्यबन्धु भारत

बेनीगंज,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के अंतर्गत कल्याणमल पुलिस चौकी के चंद कदम पर आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर शव झूलता मिला। मृतक निवासी कोरो कला सत्य प्रकाश उर्फ खुनखुन (27) पुत्र स्वर्गीय राम कुमार अपने ननिहाल शिवथाना में बचपन से रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि 10-12 रोज पहले लखनऊ में मजदूरी करने गया था। वहीं पर छत से गिर जाने के कारण काफी छोटे आई थी।ननिहाल में नाना छोटेलाल मामा राकेश कुमार व सुरेश कुमार आदि लोगों ने इलाज नहीं कराया। जिससे कि चलने फिरने व शौच क्रिया करने में असमर्थ था। तो प्रश्न  उठता है कि जब मृतक चलने फिरने में असमर्थ था तो फिर उसने आत्महत्या कैसे की? मृतक दो भाई में से छोटा है तथा अविवाहित बताया जाता है।
इस संबंध में कल्याणमल चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतक नशे का आदी व मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई अजीत कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव विच्छेदन ग्रह को भेज दिया।