क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद

सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। भारतीय किसान यूनियन हरदोई ने किसानों की समस्याओं को लेकर 12 सूत्रीय प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए किसान नेताओं को को नजरबंद भी रखा।
शाहाबाद सीओ सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था
को दृष्टिगत रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
भाकियू नेताओं ने 12 सूत्रीय ज्ञापन द्वारा स्थानीय स्तर से प्रदेश स्तर की किसानों की समस्याओं के निदान के लिए ज्ञापन के माध्यम से एक माह का समय दिया। एक माह में किसानों की समस्याओं का सुधार न होने पर आन्दोलन करके घेराव व प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
भाकियू ने स्थानीय स्तर पर प्रमुख समस्या आवारा पशुओं से छुटकारा दिलाए जाने की मांग की,आवारा पशुओं से छुटकारा न मिलने पर तहसील में पशुओं को छोड़ने की बात के साथ-साथ किसानों को पराली जलाए जाने की छूट,सरकार द्वारा तीनों किसान बिल बापस लेने,गन्ना मूल्य 450 रुपए प्रति कुंतल किए जाने, बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार के बिरुद्ध कार्यवाही करने,
सरकारी धान खरीद में दलालों एवं बिचौलियों पर कार्यवाही करने,डीजल, पेट्रोल व रसोईगैस के दाम कम करने, किसानों को बिजली बिल माफ करने, सरकारी आवास व शौंचालयों में हो रहे घौटाला आदि को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापान शाहाबाद एसडीएम सौरभ दुबे को क्षेत्राधिकारी शाहाबाद सतेंद्र सिंह की उपस्थिति में सौंपा।
एसडीएम सौरभ दुबे ने स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान का
पूरा भरोसा किसान नेताओं को दिया व सरकार स्तर की समस्याओं को अवगत कराएं जाने का आश्वासन दिया।
भाकियू तहसील अध्यक्ष शशांक त्रिवेदी के नेतृत्व में स्थानीय किसानों ने भी अपनी समस्याओं को एसडीएम शाहाबाद को अवगत कराया।
