लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में चली परिवर्तन एक्सप्रेस



त्यबन्धु भारतसीवी आजाद

हरदोई। जनपद में डीएम अविनाश कुमार के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभीहित अधिकारी सतीश कुमार द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के क्षेत्र में परिवर्तन एक्सप्रेस चला दी गयी है जिसमे अनिरुद्ध गंगवार को सदर तहसील से संडीला में, अजीत सिंह को तहसील बिलग्राम से शाहाबाद में, खुशीराम को  नगर पालिका क्षेत्र से तहसील सदर में, घनश्याम वर्मा को तहसील शाहाबाद से तहसील बिलग्राम में, रामकिशोर को संडीला से नगर पालिका ज़ोन-2 में तैनात किया गया व अतिरिक्त प्रभार सवायजपुर दिया गया है तो वहीं अनुराधा कुशवाहा को तहसील सवायजपुर से नगर पालिका ज़ोन-1 में तैनात किया गया, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाण पत्र जिला अभिहित अधिकारी को उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है।