लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर ग्राम सचिव ने कि रिश्वत की मांग



सत्यबन्धु भारत

हसनगंज उन्नाव। उत्तर प्रदेश के मुखिया भले ही भर्ष्टाचार मुक्त कराने की बात कह रहे हो लेकिन  भ्रष्टाचारियो के हौसले और भी बुलंद हो रहे हैं भ्रष्टाचारी करने में बाज नहीं आ रहे है
ब्लॉक हसनगंज की ग्राम पंचायत रसूलपुर बकिया का है जहाँ एक प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी से ग्राम सचिव ने फोन कर आवास देने के नाम पर पचास हजार रुपये की मांग की है जिससे नाराज लाभार्थी ने खण्ड विकास अधिकारी से लिखित में शिकायत की है। 
लाभार्थी सुरेन्द्र सिंह पुत्र राम खेलावन सिंह ने खण्ड विकास अधिकारी को शिकायत कर बताया कि ग्राम सचिव प्रशान्त शुक्ला ने फोन करके कहा कि तुम्हारा आवास सूची  में नाम आया अगर 50 हजार रुपये दोगे तो आवास में पात्र रखूंगा नही तो अपात्र कर दूंगा।   इतना ही नही प्रशान्त शुक्ला के द्वारा मुझे धमकी दी गई कि मेरे बगल में सीओ, और कोतवाल बैठे है अगर किसी को बताया तो तुमको उठवा लूंगा, बात यही नही रुकी उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी गाली दी कहा कि मैं 50 गांव का मालिक हूँ जिसको चाहूंगा उसको आवास दूंगा जिसको नही चाहूंगा उसको आवास नही दूंगा।