लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन



सत्यबन्धु भारत

बिछिया। ब्लाक के रुपऊ गांव में गुरुवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की ओर से एक ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया जिसमें गांव के लोगों को खाता खोलने धन - जमा निकासी व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ खाता धारकों को दिए जाने के बारे में जानकारी दी गई। रुपऊ गांव स्थित बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ बैंक आफिसर् अजय कुमार मिश्रा ने फीता काट कर किया। एरिया मैनेजर आलोकित मिश्रा ने मौजूद  खाता धारकों से कहा इस सेवा केंद्र के खुलने से खाताधारकों को गांव में ही खाता खोलने धन,जमा निकासी, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,अटल पेंशन योजना,सोशल सिक्योरिटी स्कीम जैसी अन्य योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को मिलेगा। इस दौरान बैंक शाखा के अधिकारियों में आशुतोष, वत्सल राज महेश्वरी,विभा शुक्ला, करिश्मा वर्मा व दिव्यांशी मेहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।