
सत्यबन्धु भारत
मल्लावां,हरदोई। समाजवादी पार्टी की मल्लावां ब्लाक की मासिक बैठक बुद्धि प्रकाश पटेल जिला सचिव विधानसभा सहप्रभारी की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम हरिपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते
हुए कहां कि विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा है, इसलिए हर कार्यकर्ता अपना अपना बूथ मजबूत करते हुए, हर व्यक्ति का वोट बनवा कर उसे वोट का अधिकार दिलाना है, और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। जिससे भारतीय जनता पार्टी की जुमलेबाज सरकार को हटाया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से विमल सिंह पटेल ब्लॉक अध्यक्ष
मल्लावां, तन्मय पटेल ब्लॉक अध्यक्ष माधवगंज, हरिपाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष बिलग्राम, विजय फौजी कोषाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, मनोज यादव सचिव, धर्मेंद्र मौर्य उपाध्यक्ष, पूरन पटेल ब्लाक सचिव मल्लावां, संतोष फौजी उपाध्यक्ष, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
