
सत्यबन्धु भारत
5 सितंबर 2021 को ऋषीहुड विश्वविद्यालय में पांचवा आचार्य देवो भव: सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन जी सिल एजुकेशन सोसायटी, रिशिहूड विश्वविद्यालय व रोटरी क्लब सेंट्रल सोनीपत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश व समाज के विभिन्न राज्यों से 60 शिक्षकों एवं 40 प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेजर जनरल पीके सहगल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। जी सिल एजुकेशन सोसाइटी की पहल नेकी की राह शिक्षा पर आधारित एक सर्वव्यापी मिशन है। इस मिशन के तहत वंचित वर्ग की शिक्षा और पोषण पर कार्य किया जा रहा है। इस सोसाइटी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सहयोग प्राप्त हुआ है। अनेक सेलिब्रिटीज और प्रबुद्ध व्यक्तियों ने अपना स्नेह और सहयोग दिया है। सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर बॉलीवुड अभिनेता अमन वर्मा इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे,साथ ही कार्टूनिस्ट हरविंदर मांकर जी उपस्थित रहे,एक्टर अमित आंतिल,रेणुका पंवार सिंगर,सेलिब्रिटी गेस्ट में रहे। सोनीपत मेयर निखिल मदान और कमल असीजा जी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए।इंटरनेशनल सेलिब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने शो को होस्ट किया । सिंगर मोहित चोपड़ा एमडी और सुशील मस्ताना ने अपनी गायकी से सभी का मन मोह लिया। शिक्षा देश की रीड की हड्डी होती है।कार्यक्रम में सहयोगी के तौर पर ऋषिहुड यूनिवर्सिटी के को फाउंडर ,सी ई ओ साहिल अग्रवाल,सुरेश कालरा सिग्नस, कुलभूषण जी,डॉक्टर प्रियदर्शी नायक,अलका शर्मा जी,आई सी एस कोचिंग से परिमल खत्री जी,वर्मा पैथोलॉजी से प्रवीणवर्मा जी , एनी एडवरटाइजिंग से आसिष चौधरी जी।व ऐ आर फाउंडेशन से नीलिमा ठाकुर रहे। शिक्षा और शिक्षक से ही देश का भविष्य सुदृढ बनता है। जी सील एजुकेशन सोसाइटी के फाउंडर डॉ गौरव शर्मा का मानना है कि देश के निर्माण के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। वह सदैव देश के निर्माण के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रयासरत हैं।
