लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे के किनारे युवक का मिला शव



सत्यबन्धु भारत

बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क किनारे शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पड़ा देखकर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के भैना गांव निवासी नन्हे उर्फ नन्हकू (45) पुत्र हुलासी का शव बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर साथ ही शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं एसपी अजय कुमार ने बताया कि तहरीर, साक्ष्यों व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी,किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।