पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की इस अनोखी पहल की चारों तरफ हो रही प्रशंसा

सत्यबन्धु भारत।सन्दीप कुमार
हरदोई। हेलो सर, मैं हाल-चाल दस्ते से बोल रही हूँ,कोई परेशानी हो तो बताएं,आप ठीक हैं। हर किसी को सुनने में अच्छा लगेगा। हां, हकीकत में यूपी के हरदोई जनपद के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सराहनीय पहल करते हुए हाल-चाल दस्ते का गठन किया। जो फरियादीयों व पीड़ितों द्वारा की गई शिकायत के संदर्भ में हुई कार्यवाही के बारे में जानकारी रखने के साथ
ही बेसहारा,पीड़ितों व संभ्रांतजनो का हालचाल लेता है। एसपी हरदोई अजय कुमार पांडे की इस पहल की हर ओर तारीफ हो रही है।
हरदोई एसपी अजय कुमार पांडे ने फरियादियों और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की है जिसके चलते उन्होंने एक हाल-चाल दस्ते का गठन किया है जिसमें 11 महिला सिपाहियों समेत एक एसएसआई की नियुक्ति की गई है। इस हाल-चाल दस्ते का मुख्य काम एसपी ऑफिस व थानों पर आने वाले फरियादियों और पीड़ितों की शिकायत में हुई कार्यवाही की जानकारी रखना, साथ ही तब तक पीड़ितों से फोन कर हाल चाल लेते रहना जब तक उनको न्याय नहीं मिल जाता। वहीं समाज में
प्रतिष्ठित लोगों और बेसहारा महिलाओं का समय-समय पर हाल चाल लेना भी इस दस्ते का मुख्य काम रहेगा। एसपी हरदोई द्वारा बनाए गए हाल-चाल दस्ते की हर तरफ तारीफ हो रही है वहीं इसके द्वारा लोगों को अब न्याय मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है।
मीडिया से बात करते हुए एसपी अजय कुमार पांडे ने बताया इस दस्ते का मुख्य उद्देश्य थाना और एसपी ऑफिस आने वाले फरियादियों को न्याय दिलाना है। अक्सर देखा गया है कि एसपी ऑफिस आने
वाले फरियादियों की शिकायत को एसपी संज्ञान लेते और उसके बाद उस पर जांच के आदेश भी देते हैं लेकिन उसके बाद उनकी शिकायत ठंडे बस्ते में चली जाती है इस दस्ते का यही काम होगा कि उन शिकायतों को समय-समय
पर मॉनिटर करना और पीड़ित और फरियादियों से उनका हाल चाल लेना और न्याय दिलाना रहेगा।
