लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नव युग जन चेतना सेवा संस्थान के द्वारा गांव दहेज मुक्त होने पर हुआ भव्य कार्यक्रम



सत्यबन्धु भारत। दीपक मिश्रा

उन्नाव। जनपद ब्लॉक बिछिया के गाँव सेवाखेड़ा मजरे नेवरना में नव युग जन चेतना सेवा संस्थान की ओर से एक वर्ष बाद गांव दहेज मुक्त होने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गाँव के युवक व युवतियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्लॉक के गाँव सेवाखेड़ा मजरे नेवरना में दहेज प्रथा के अंत को लेकर एक वर्ष से जारी मुहिम से प्रेरित गांव के युवक व युवतियों का संकल्प पूरा होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पुरवा विधायक अनिल सिंह ने सेवाखेड़ा गांव के लोगों को इस मुहिम से प्रभावित होते हुए कहा दहेज मुक्त का कार्य अद्भुत है। इसकी प्रशंसा जितनी की जाए कम है। उन्होंने कहा यह गाँव जनपद का ऐतिहासिक गाँव है। जहां पर गांव के युवक और युवतियां दहेज मुक्त कार्य में अपना योगदान दिया है। गाँव की युवती रिंकी,आरती,मोहनी,शशी,मंजू राधिका, राजू ,भरत,दीपक व रामबहादुर सहित आधा सैकड़ा लोगों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। विधायक ने गाँव को दहेज मुक्त के अगुवाकार पुत्तन लाल पाल व गाँव के ही सहयोगी भरत लोधी की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान संस्था के भगवती प्रसाद वर्मा,पडरीखुर्द बीडीसी दीपक त्रिवेदी, सुमानी सिंह, धर्मेन्द्र सिंह,चुन्नू सिंह,अशोक सेंगर व राकेश पाल आदि मौजूद रहे।