लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महिला का पर्स छीनकर भाग रहे दो लुटेरे गिरफ्तार

ससुराल जा रहे दम्पति को लुटेरों ने बनाया था शिकार



सत्यबन्धु भारत। जोतेश अवस्थी

टड़ियावां,हरदोई। सोमवार की शाम बाइक सवार दम्पति को उस समय लुटेरों का शिकार होना पड़ा जब वह थाना क्षेत्र टड़ियावां के गांव बाबूपुर अपनी ससुराल जा रहे थे।स्थानीय पुलिस ने दोनों लुटेरों को  ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेजा।
हुई घटना में गांव रामपुर हमजा थाना लोनार निवासी अनिल कुमार पुत्र जयप्रकाश मंगलवार की शाम बाइक द्वारा पत्नी रोली वर्मा के साथ थाना क्षेत्र टड़ियावां के गांव बाबूपुर अपनी ससुराल जा रहा था।तभी टड़ियावां गोपामऊ रोड पर हर्रई नहर पुल के पास अपाचे मोटर साइकिल से सवार दो लुटेरे नशीम पुत्र आशिक व सोनू पुत्र नसरुद्दीन निवासी गण गांव गरीब पुरवा थाना कोतवाली देहात महिला से पर्स छीनकर भाग निकले।जिन्हें कांस्टेबल बलवंत यादव,सचिन गुप्ता,प्रतीक सिंह एव विकास भारती द्वारा पीछा करते हुए ग्रामीणों की मदद से रावल तिराहा के पास गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के पास से एक लावा मोबाइल,एक सोने का टप्स,पांच सौ रुपए नकद एवं घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई।बताया कि आरोपियों के विरुद्ध धारा 392/411 के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए सक्षम न्यायालय भेजा गया।