लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

रेलवे ट्रैक के बीच में दो धड़ो में मिला युवक का शव




सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई लखनऊ रेलवे ट्रैक के ग्राम नैरा व दलेलनगर के बीच एक युवक की ट्रेन से कटने से मृत्यु हो गई। शरीर दो धड़ो में अलग हो गया। स्थानीय नागरिकों और रेलवे के मेमो की सूचना पर कोतवाली कछौना की पुलिस टीम ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक का शव एक 25 वर्षीय युवक का है। शरीर पर केवल एक अंडरवियर है। कद सामान्य है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रख दिया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुटी है।