
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
शाहाबाद,हरदोई। भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे युवक की डूब जाने से मौत हो गई। परिजनों को युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद थानाक्षेत्र के उधरनपुर निवासी संजीव (26) पुत्र स्व जागेश्वर मंगलवार की शाम नदी की दूसरी तरफ से भैंस लाने के लिए गया था।
अपनी तरफ से वह नाव पर सवार होकर गया। उधर से नाव में पानी भरा होने के कारण वह भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने
लगा। जैसे ही युवक नदी के बीच पहुंचा,पानी का तेज बहाव होने के कारण उसके हाँथ से भैंस की पूंछ छूट गई। पूंछ छूटने से युवक नदी में डूब गया। परिजनों को युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे युवक की तलाश की। लेकिन युवक का कुछ पता नही चल सका। ग्रामीणों द्वारा काफी तलाश के बाबजूद युवक का पता न चलने पर परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर सीओ शाहाबाद सतेंद्र सिंह,एसडीएम सौरभ
दुबे व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीओ सतेंद्र सिंह ने युवक की तलाश के लिए कई जगह गोताखोरों को लगाया। बुधबार की दोपहर को लगभग 01 बजे युवक का शव उमरिया कैथानी गांव के पास फंसा हुआ मिला। युवक का शव दूसरे दिन मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बहीं ग्रामीणों के अनुसार युवक के पिता की मृत्यु हो
चुकी है वह अपने चाचा नीलू उर्फ कप्तान के यहाँ रहता था।
सीओ शाहाबाद सतेन्द्र सिंह ने बताया कि उधरनपुर निवासी युवक संजीव नदी में डूब गया था, युवक का शव दूसरे दिन लगभग 06 किलोमीटर
दूर बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अन्य आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा रही है।
