लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आबकारी की लगातार कदम-ताल, शराब माफियाओं में भागम-भाग



सत्यबन्धु भारत। सीवी आज़ाद

हरदोई।  जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की अगुवाई में आबकारी टीम द्वारा लगातार अवैध कच्ची शराब पर कार्यवाही रूपी कदमताल से शराब माफियाओं में हड़कम्प व भागमभाग की स्थिति बनी हुई है आपको बताते चले कि जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के सख्त रवैये के बाद एक ओर आबकारी टीम द्वारा सुबह अवैध कच्ची शराब बनने या बिकने के सम्भावित स्थानों पर व इंडस्ट्रियल एरिया में बंद पड़ी फैक्टरियों औचक दबिश की कार्यवाही की जा रही है तो दूसरी ओर गांवों में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उन्हें अवैध कच्ची शराब के सेवन से होने वाली हानियों को विस्तार से बताते हुए, सेवन नही करने व अवैध शराब से सम्बंधित किसी भी सूचना को तत्काल क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक या स्थानीय पुलिस को देने का अनुरोध किया जा रहा है इसके अतिरिक्त शराब दुकानों पर मिलावट व ओवरेट व रात में अवैध शराब की सम्भावित तश्करी को पूर्णतः रोकने को वाहनों की चेकिंग की जा रही है इसी क्रम में आज जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा स्वयं सवायजपुर क्षेत्र में ओवर रेटिंग के दृष्टिगत कई दुकानों पर टेस्ट परचेजिग कराई जिसमें मदिरा प्रिंट रेट पर ही बिक्री होते पायी गयी। इसके अतिरिक्त आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 राम अवध सरोज, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस टीम द्वारा थाना बिलग्राम के
रावण पुरवा, कंजर बस्ती, कलेनापुर, परसोला मे दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 320 किलो लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया व आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60(2) के तहत 3 मुकदमे दर्ज कराए गए। ग्रामीणों को अवैध कच्ची शराब का सेवन न करने को जागरूक किया गया व बिक्री या अवैध शराब के निर्माण की सूचना तत्काल आबकारी/पुलिस को देने का अनुरोध किया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 व क्षेत्र-5 द्वारा हरदोई - कन्नौज मार्ग पर अवैध शराब के परिवहन के दृष्टिगत गाड़ियों एवम ढाबों की चेकिंग की जा रही है।