लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन



सत्यबन्धु भारत

बिछिया उन्नाव l पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती पर शनिवार को ओरहर व पड़री कला स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया l मेले मे आयुर्वेद व होम्योपैथ के चिकित्सको ने मरीजों को देखकर निःशुल्क दवा वितरण की गयी l
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरहर व पड़री कला मे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया l मेले मे आये मरीजों को आयुर्वेद व होम्योपैथ के चिकित्सको ने इलाज कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गयी l दोनों स्वास्थ्य केन्द्रो पर बुखार पीड़ितों की जाँच के अलावा वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगायी गयी l दोनों स्वास्थ्य केन्द्रो पर कुल 270 मरीजों को देखा गया l इस दौरान डॉ मुशीर, डॉ आनंद कुमार, डॉ शैलेन्द्र, डॉ  रमन, फार्मेसिस्ट ज्योति, अखिलेश व लैब सहायक अरुण यादव मौजूद रहे l