लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

मानकों को ताक पर रखकर गांव में हो रहा इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य



सत्यबन्धु भारत।अंकित वर्मा

कछौना,हरदोई। विकासखंड कछौना की ग्राम पंचायत महरी के ग्राम सेमरा कला में मन्नी लाल के घर से भोला प्रसाद यादव के घर तक एक दशक से मार्ग की हालत काफी जर्जर थी। गांव की सरकार बदली, लोगों को अच्छी सड़क व जल निकासी की समुचित व्यवस्था की उम्मीद जगी, ग्राम प्रधान ने प्राथमिकता के आधार पर इस मार्ग को इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा, इस मार्ग पर इंटरलॉकिंग व उसके दोनों किनारे नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित हो गया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार को दी गई। लेकिन खाऊ कमाऊ नीति के चलते निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों के अनुसार इंटरलॉकिंग व नालियों को निर्माण फोटो में साफ देख सकते हैं, कि ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे इंटरलॉकिंग में बनाई जा रही पीला ईंट व घटिया सामग्री से नाली व इंटरलॉकिंग में घटिया मटेरियल व घटिया ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि सरकारी मानकों के विपरीत है। ग्रामीणों द्वारा घटिया मैटेरियल से कराए जा रहे काम की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई है, लेकिन जिम्मेदारों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहें है। वहीं मानकों के ताक पर रखकर हो रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर एक ग्रामीण ने ठेकेदार के मेट से हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के बारे में जानना चाहा, तो वहां आग बबूला हो गया। उसके बाद ग्रामीण भी आक्रोशित होने लगे, ग्रामीणों को आक्रोशित देख कर वह नाली निर्माण कार्य में मसाले की गुणवत्ता के विषय में 12-1 व 13-1 की गुणवत्ता की बात कबूल की। जिसका वीडियो भी मौजूद है। अगर आवश्यकता पड़ी तो वीडियो भी सार्वजनिक किया जाएगा। इस मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी प्रमोद अग्रवाल से बात करनी चाहिए तो उन्होंने फोन काट दिया।