
सत्यबन्धु भारत
टड़ियावां,हरदोई। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय के परिसर में खंड विकास अधिकारी टडियावा सन्ध्या रानी की अध्यक्षता में सभी ग्राम विकास अधिकारियों के साथ ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
इसमें मुख्य रूप से
HCL परिवार द्वारा 14 ग्राम पंचायतों के विद्यालयों में एक एक स्ट्रांग रूम की स्थापना,
प्राथमिक विद्यालय मुरलीगंज एवं प्राथमिक विद्यालय टड़ियावां में खेल के मैदान को विकसित करने,
विभिन्न विद्यालयों में ग्राम पंचायत निधि द्वारा कराए गए
कार्यों का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने,
प्राथमिक विद्यालय पेड़ा एवं जूनियर हाईस्कूल बहर मैं वाटर हार्वेस्टिंग की समस्याओं के समाधान करने, प्राथमिक विद्यालय पेड़ा के मुख्य गेट के सामने गोबर के लगे ढेर को हटाने संबंधी
निर्देश देने के साथ अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों से अनुपालन आख्या के लिए निर्देशित किया गया l इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव सहित क्षेत्रीय प्रधान व अन्य स्टाप मौजूद रहा।
वहीं 2 सितंबर 2021 को ब्लॉक टड़ियावां
के परिसर में समय 11.00 बजे खण्ड विकासअधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न एजेंडे पर परिचर्चा हेतु समस्त ग्राम प्रधानों के साथ अतिआवश्यक बैठक आहूत की गयी है।
