लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पर्यावरण संरक्षण पर कंज़्यूमर गिल्ड लखनऊ व कटस जयपुर का अभियान



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ। ग्रीन ऐक्शन वीक के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के जरिये सतत उपभोग को बढ़ावा देने व पर्यावरण संरक्षण पर कंज़्यूमर गिल्ड लखनऊ व कटस जयपुर का अभियान।
कंज्यूमर गिल्ड , लखनऊ  एवं कट्स इंटरनेशनल (जयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में ग्रीन एक्शन वीक के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता के साथ पर्यावरण संचेतना को बढ़ाने एवं सतत उपभोग व सतत विकास को बढ़ावा देने  हेतु उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है । 
ग्रीन ऐक्शन वीक एक ग्लोबल अभियान है जो मुख्यतः अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है। कंज्यूमर गिल्ड के अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत लगातार जागरुकता कार्यक्रम किये जा रहे है , जिससे लोग ऐसी वस्तुयें व सेवाओं का प्रयोग करे, जिसका पर्यावरण पर असर ना हो। 
उन्होने बताया इस अभियान के जरिये लोगो को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना करने, ऊर्जा व इंधन की खपत कम करने , प्राकृतिक व भौतिक संसाधनो  का आपसी भागीदारी से प्रयोग करने , री यूज़  , री साइकिल  , कचरा प्रबंधन ,  ई वेस्ट के सम्बंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है ।