लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

किशोर का पेड़ से झूलता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



सत्यबन्धु भारत

अरवल,हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के अंर्तगत गांव के बाहर खेत में लगे गूलर के पेड़ में एक किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने पुरानी रंजिश और मारपीट को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है मामले की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) दुर्गेश सिंह व सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं एएसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी।
 
अरवल थाना क्षेत्र के बूचापुर मजरा दहेलिया गांव निवासी अरविंद यादव (17) पुत्र रामबाबू यादव का शव गांव के बाहर खेत में लगे गूलर के पेड़ की डाल से फांसी के फंदे पर लटकता देखा गया। जिसकी इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को लगी परिजन मौके पर रोते बिलखते पहुंचे। वही सूचना मिलते ही मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई सूचना पाकर एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह व क्षेत्राधिकारी के साथ अरवल थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।