
सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। एसडीएम सौरभ दुबे ने अवैध खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा एसडीएम ने शाहाबाद मंडी समिति के सामने दो मिटटी से भरी जा रही ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी एसडीएम के तेवर हुए सख्त मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां कोतवाली पुलिस के
सुपुर्द कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया। एसडीएम की कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई। बता दें कि क्षेत्र के कई गांवों में कई दिनों से खेतों में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा था। प्रशासन तक ऐसी शिकायतें लगातार पहुंच रही थीं। लिहाजा, शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम सौरभ दुबे ने मंगलवार को नवीन गल्ला मंडी स्थल के सामने हाइवे पर जा रही दो अवैध मिट्टी खनन से भारी
ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ ली। जिन्हें कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
