लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गंगा नदी में डूबी तीन किशोरियां जिसमें एक लापता



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। भाद्रमास अमावस्या पर मंगलवार भोर पहर बिठूर गंगा नहाने रायपुर बुजुर्ग गांव के तीन दर्जन लोगों में नहाने के दौरान तीन किशोरियां तेज बहाव में डूब गईं। पास में स्नान कर रहे कुछ लोगों के चिल्लाने पर गोताखोरों ने दो किशोरियों को डूबने से बचा लिया। एक किशोरी का अभी तक पता नही चल सका है। गोताखोर खोजने में जुटे हैं।

दही थाना  क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव के तीन दर्जन लोग लालता प्रसाद कुशवाहा के दो ट्रैक्टरों से भोर पहर कानपुर बिठूर गंगा स्नान करने गए थे। सुबह 7 बजे रामनरेश शर्मा की बेटी प्रियंका 16 हरिकिशोर कुशवाहा की नेहा 14 व लालता प्रसाद की निधी 12 एक साथ तीनो किशोरियां बिठूर में नहाने के दौरान सीढी से पैर फिसल गया। पानी के तेज बहाव से तीनों किशोरियां पानी में डूब गई। पास में ही साथ गए गांव के राम मोहन व आशीष ने तीनो किशोरियों को डूबते देख चिल्लाया। यह देख नाविक की मदद से गोताखोर कड़ी मशक्कत के बाद निधी व नेहा को पानी से निकालकर बाहर लाए। दोनो को बिठूर के पास ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनो ठीक हैं। तीसरी किशोरी प्रियंका को 6 घण्टे कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोर खोजने में नाकामयाब रहें। प्रियंका के न मिलने की सूचना साथ के लोगों ने फोन से परिजनो को दी। सूचना मिलते ही प्रियंका के पिता रामनरेश शर्मा माता ऊषा व ग्राम प्रधान हरिप्रसाद गांव को लोगों के साथ बिठूर पहुँचे। दोपहर तीन बजे तक प्रियंका के न मिलने पर सभी लोग गांव वापस लौट आए। प्रियंका कक्षा 10 की छात्रा थी। प्रियंका के साथ माता पिता को छोड़कर उसकी बहन पिंकी,परख,काजल व छोटा भाई आयुष भी नहाने गया था। परिजनों के मुताबिक बिठूर पुलिस ने बताया है तीन किलोमीटर दूर जाल लगा है। उसमें 24 घण्टे बाद ही पता चल पाएगा।