
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी एवम नक्षत्र फॉउंडेशन के संयुक्त तत्त्वाधान में दिनांक-26 सितम्बर, 2021 को राजेन्द्र नगर स्थित अशोक वाटिका में निःशुल्क स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजेन्द्र नगर के सभासद श्री राजू दीक्षित जी बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री श्रीप्रकाश सोती जी (अध्यक्ष, राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी), श्री के0के0 अग्रवाल(महासचिव, राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी),
श्री संदीप जौहरी(वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी), श्री परमजीत सोढ़ी (कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र नगर वेलफेयर सोसायटी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ज़रूरतमंद बच्चों को मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों द्वारा स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ उदय प्रताप सिंह(अध्यक्ष, नक्षत्र फाउंडेशन) श्रीमती रीता चन्द्रा(संगठन मंत्री, राजेन्द्र नगर वेलफेयर फाउंडेशन) श्री नीरज श्रीवास्तव(सदस्य नक्षत्र फाउंडेशन),
श्री विनोद राय(सदस्य नक्षत्र फाउंडेशन) एवम डॉ ऋचा आर्या(सलाहकार, नक्षत्र फाउंडेशन) द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री के0के0 अग्रवाल एवम डॉ उदय प्रताप सिंह जी द्वारा बताया कि संस्था भविष्य में भी जन जागरूकता के कार्यक्रम कराती रहेगी।
