कीटनाशक छिड़काव के साथ डॉक्टरों की टीम ने कस्बे में निरीक्षण किया

सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। गंजमुरादाबाद कस्बा में बुधवार को कस्बे के एक बच्चे में डेंगू की पुष्टि होने पर नगर पंचायत प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है नगर में डेंगू के लक्षण पाए जाने वाले मरीज के
घर के आसपास अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत के कर्मचारी सदरे आलम और सफाई नायक विवेक कुमार की देखरेख में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ- सफाई कराने व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने का कार्य कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने
मौके पर जाकर डेंगू के लक्षण वाले मरीज के घर के सभी सदस्यों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
