
सत्यबन्धु भारत
हसनगंज उन्नाव । रात अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर दीवार का कुछ हिस्सा तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए तथा कीमती मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक समान सहित नगदी लेकर फरार हो गए, दुकानदार ने कोतवाली में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी रवि सिंह पुत्र राम शंकर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब 1:00 बजे गजफ्फरनगर चौराहा पर स्थित रवि मोबाइल एवं
इलेक्ट्रॉनिक के नाम से संचालित दुकान में अज्ञात चोर अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार में सेंध कर दी और करीब 80 से 90 कीमती मोबाइल फोन व 2 सीलिंग फैन, मेमोरी कार्ड समेत नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब रवि दुकान पंहुचा तो गायब सामान और टूटी दीवार देखते ही हक्का-बक्का रह गया उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर पंहुची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की है ।खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज
नहीं हो सका है। चोरों के बुलंद हौसले और पुलिस की लचर
कार्यशैली से आमजनमानस स्वंय को असुरक्षित महसूस कर रहा है क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस घटना से पूर्व में पड़ोस के ही गांव बाबा खेड़ा मजरा चक कुशहरी में हुई दो बड़ी चोरी की घटना का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।
