
सत्यबन्धु भारत
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अलका पाण्डेय बताया कि माननीय उच्च न्यायालय व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार गुरुबार को माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुरेन्द्र कुमार - प्रथम की अध्यक्षता में जिलाधिकारी,हरदोई अविनाश कुमार,पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हरदोई संजय कुमार गोण्ड,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई
अलका पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से जेल निरीक्षण किया गया। जिसमें जेलर को निर्देशित किया गया कि बंदियों की जेल अपील कराए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें तथा जिला कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक को सुचारू रूप से चलाए जाने के लिए दिशा निर्देश दिए। जिला कारागार में निरुद्ध बन्दियों के साथ - साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियोको नियमित रूप से कोविड -19 जांच कराये जिससे कि बिमार बन्दियों एवं कर्मचारियों को उपचार सहित उनके हितधारकों को
उचित चिकित्सीय सुविधा प्रदान करायी जा सके। बन्दियों की साफ - सफाई के सम्बन्ध में उचित व्यवस्था की जाये तथा यह भी निर्देश दिया गया कि उनके पास साबुन - मारक , सेनेटाईजर आदि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे तथा नियमित रूप से हाथ धोने के लिए कहे । बन्दियों को साफ एवं स्वच्छ भोजन ही उपलब्ध करायें। इस अवसर पर जेलर संजय कुमार सिंह डिप्टी जेलर विजयालक्ष्मी, रामौतार व डॉक्टर नील मणि त्रिपाठी, डॉक्टर राम प्रसाद, फार्मासिस्ट विनोद कुमार दुबे व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
