लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान ने फाँसी लगाकर दी जान



सत्यबन्धु भारत

उन्नाव। पुरवा कोतवाली के गाँव तौरा के मजरे में एक किसान का शव घर से एक किलोमीटर दूर एक तालाब के पास बबूल के पेड़ में फंदे से लटकता पाया गया।  आस पास के किसानों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पुलिस पहुँच कर शव का पँचायत नामा भर पीएम को भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के तौरा गाँव निवासी किसान विमल कुमार पाल 31 पुत्र प्रसादी मंगलवार देर शाम खेतों में धान की फसल में कीटनाशक दवा डालने गया था। रात घर न पहुँचने पर परिजनों ने खोजबीन की। न मिलने पर रात को खाना खाकर सो गए। दूसरे दिन सुबह घर से एक किलोमीटर दूर पाठकपुर गांव के समीप एक भरभीटा ताला के पास बबूल के पेड़ में फांसी के फंदे पर किसानों ने लटकता देख मृतक के घर वालों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुँचकर अपनो की पहचान कर पुरवा पुलिस को जानकारी दी। मौके पर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी व हल्का दरोगा इंद्रपाल सिंह ने शव का पँचायत नामा भर पीएम को भेज दिया है। मृतक की पत्नी शिवदुलारी सहित परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है। मौत का
कारण पत्नी शिवदुलारी स्पष्ठ नही कर सकी।