राष्ट्रीय संरक्षक मिशन आत्मसन्तुष्टि राजवर्धन सिंह ने चौकीदारों के साथ की बैठक

सत्यबन्धु भारत। सीवी आजाद
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा 154 क्षेत्रांतर्गत नगर पंचायत पाली के मोहल्ला आबिद नगर में मिशन आत्मसंतुष्टि परिवार की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में समाज की प्रहरी में लगे चौकीदारों ने
सहभागिता की। थाना पाली एवं पचदेवरा के चौकीदार ने मिशन आत्मसन्तुष्टि के उद्देश्यों के लिए हरसंभव सहयोग करने के साथ ही समर्थन करने का वादा किया। चौकीदार संघ के जिला संरक्षक महेन्द्र, जिला मन्त्री पिंटू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के साथ ही पाली और पचदेवरा के अन्य चौकीदार मौजूद रहे। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों में छोटे, लेखराज, रामवीर, पूर्व प्रधान देवेश शुक्ला, मोनू सिंह, अनूप सिंह, अंकित कुशवाहा, रोहित सिंह,
अनुज सिंह, दृगपाल सिंह, गौतम सिंह,अरविन्द सिंह,राजेश सिंह खितौली,इंद्रेश सिंह,कदीर शाह, शमा परवीन, आमिर मन्सूरी आदि मौजूद रहे।
